मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़के की सर्दी को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। राजधानी दिल्ली में 6 और 7 जनवरी तक शीतलहर के घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर के कारण लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिन देशभर में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ताजा जानकारी के अनुसार साल के दूसरे दिन 2 जनवरी को कई इलाकों मे तापमान में गिरावट और गलन देखने को मिली है। IMD का कहना है कि आने वाले चार से पांच दिन तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अनेक जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं वायु प्रदूषण में भी इजाफा हो सकता है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में सुबह-शाम तापमान में गलन और कोहरा रहने की संभावना है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

इन राज्यों में जारी है येलो अलर्ट

 

बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने शीतलहर चलने के कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के माउंट आबू में इस सर्दी के सीजन में दूसरी बार तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। फतेहपुर में 1 डिग्री, चुरू में 1.6 डिग्री, हनुमानगढ़ में 3.3, सीकर में 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मौसम को खतरे के हिसाब से इसे चार हिस्सों में बांटा जाता है। पहला ग्रीन, दूसरा येलो, तीसरा ऑरेंज और चौथा रेड अलर्ट होता है। ग्रीन अलर्ट में मौसम एकदम शांत होता है, वहीं येलो अलर्ट में मौसम काफी खराब होने लगता है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!