Friday, April 18, 2025

मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश के आसार

नई दिल्ली। उत्तर भारत में भारी बर्फबारी के कारण सर्दी का सितम शुरू हो गया है। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में ठंड तेज हुई है। बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है और तापमान में गिरावट आई है। वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश के कारण लोग परेशान हैं। दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट देखी गई है। दोनों के राज्यों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग का भी कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में कोहरे के साथ सर्दी में भी बढ़ोतरी होगी और दिन में भी ठंड की चुभन महसूस होगी।

 

यूपी-बिहार से कोहरे कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शीतलहर के चलते स्टेशनों पर यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इधर राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो यहां एयर क्वालिटी एक बार फिर खराब होने लगी है। इंडिया गेट और पृथ्वीराज रोड के आसपास सुबह से धुंध छाई हुई है।

 

 

राजस्थान में शेखावाटी इलाके में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है, वहीं जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, श्रीगंगानगर में 12 डिग्री, चुरू में 6 डिग्री, जोधपुर में 13 डिग्री, बीकानेर में 9 डिग्री, जैसलमेर में 12 डिग्री, उदयपुर में 9 डिग्री, कोटा में 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 48 घंटों में दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। इस कारण से 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा और तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!