26.7 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी, एमपी, पंजाब, हरियाणा, में कोहरे का असर ज्यादा 

Must read

नई दिल्ली। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं उत्तर भारत के अधिकांश राज्य कड़ाके की ठंड और कोहरे के आगोश में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश शहरों में कोहरे की घनी चादर नजर आई। इसका असर आम जनजीवन और यातायात पर देखा गया।

 

 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने एक बयान में कहा, कोहरे या कम दृश्यता के कारण 14 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली में देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों में शामिल हैं – पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली श्रम शक्ति, इलाहाबाद-नई दिल्ली प्रयागराज, आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला, गया-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति, चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस, हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना, हबीबगंज-नई दिल्ली भोपाल एक्सप्रेस, खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस और वास्को-निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस।

 

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा से लेकर बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। आईएमडी द्वारा जारी सैटेलाइट इमेज में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर कोहरे की परत दिखाई दे रही है।

 

अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच रहा। राजस्थान, पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और उत्तर के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच है। छत्तीसगढ़ और झारखंड में तापमान 11-12 डिग्री के बीच है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!