भोपाल। मध्य प्रदेश में इसी साल केअंत में विधानसभा चुनाव होने है। भाजपा सोशल मीडिया माध्यम से प्रचार-प्रसार पर जोर दे रही है। सोशल मीडिया टीम की तैयारी और उसे चुनाव में प्रभारी बनाने को लेकर भोपाल भाजपा मुख्यालय में बड़ी बैठक हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय सोशल मीडिया आईटी इंचार्ज अमित मालवीय मौजूद है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है। इसलिए आने वाले चुनाव में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों का मध्य प्रदेश में कोई असर नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि जो अधिकारी फर्जी आंकड़े पेश कर रहे हैं उन्हें दंड भुगतना होगा। ज्ञात हो कि 1 दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने कई जिलों के कलेक्टर पर फर्जी आंकड़े पेश करने पर नाराजगी जाहिर की थी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बुरहानपुर जिले में भी सभी योजनाओं में अच्छा काम हो रहा है।
Recent Comments