नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

सागर। सागर के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में नाबालिग को झांसा देकर साथ ले जाने और 3 माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गढ़ाकोटा क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी 5 नवंबर को लापता हुई थी। बेटी के गायब होने पर परिवार वालों ने परिचित और रिश्तेदारों के यहां पता किया।

 

 

लेकिन कहीं कुछ जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद परिवार वालों ने थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। जांच में कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे। जिसके आधार पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए हरियाणा रवाना हुई। हरियाणा से पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब किया। वहीं आरोपी भाग गया। मामले में नाबालिग को थाने लाकर पुलिस ने बयान लिए। बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। बयानों के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!