24.2 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

दुष्कर्म से नाबालिग हुई गर्भवती, अस्पताल में खुला राज

Must read

सागर। सागर के विनायका थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म से नाबालिग गर्भवती हो गई। गर्भ निरोधक गोलियां खाने से नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दुष्कर्म का मामला सामने आया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग से बयान लिए। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार विनायका थाना क्षेत्र की नाबालिग दो माह के गर्भ से थी। उसने गर्भ निरोधक गोलियां खा ली। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार वालों ने नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी परिवार वालों को दी। साथ ही पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और नाबालिग के बयान लिए। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि 30-31 जनवरी को वह अपने खेत पर जा रही थी। तभी आरोपी देशराज लोधी मुर्गी फार्म के पास मिला। उसने रास्ते में रोका और जबरदस्ती सुनसान स्थान पर ले गया।

जहां जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद नाबालिग को गर्भ ठहर गया। जिसकी जानकारी पीड़िता ने आरोपी देशराज को दी। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को गर्भ निरोधक गोलियां लाकर दी। जिसे खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामले में पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलस ने अरोपी देशराज के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!