G-LDSFEPM48Y

MP के पांच जिलों में मोइल कंपनी बनवाएगी कोविड केयर सेंटर

भोपाल |  प्रदेश में मोइल कंपनी मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी और नरसिंहपुर जिले में कोविड केयर सेंटर बनाएगी। इनमें ऑक्सीजन लाइन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ वेंटिलेटर की सुविधा भी होगी। प्रदेश को अतिरिक्त ऑक्सीजन टैंकर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह बात केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक में कही। इस दौरान सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया भी मौजूद थे।

बैठक में बताया गया कि मंडला और बालाघाट में सौ-सौ, सिवनी में 60, डिंडोरी में 50 और नरसिंहपुर में 40 बिस्तर वाले कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक बिस्तर पर ऑक्सीजन लाइन की सुविधा के अलावा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी लगाए जाएंगे। 50 वेंटिलेटर भी लगाए जाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री ने बताया कि जून तक प्रदेश में 11 ऑक्सीजन प्लांट प्रारंभ हो जाएंगे। ये प्लांट देवास, धार, मंडला, होशंगाबाद, पन्नाा, दमोह, छतरपुर, सीधी, भिंड, राजगढ़ एवं शाजापुर में लगाए जा रहे हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस संकटकाल में मध्य प्रदेश को बड़ी मदद दे रहे हैं। मोइल, गेल आदि कंपनियों के माध्यम से भी कोविड केयर सेंटर तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधान मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!