27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

MP में मॉनसून की दस्तक जल्द, इन जिलों में बारिश के आसार

Must read

भोपाल। एमपी में अगले 15 दिनों में मॉनसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के पुर्वानुमान 25 जून था। इससे पहले प्री-मॉनसून की एक्टिविटी जारी रहेगी। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान भी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार केरल में मॉनसून की दस्तक के बाद जिस तेजी से आगे बड़ा रहा है उस गति को देखते हुए 20-25 जून तक मॉनसून एमपी में पहुंच सकता है। मॉनसून खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के रास्ते आएगा। सबसे पहले इंदौर, फिर भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर भीगेगा। पिछले साल 16 जून को ही मानसून प्रदेश में आ गया था। 1 जुलाई तक प्रदेशभर में एक्टिव हो गया था।

 

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 2 से 4 दिनों तक हीटवेव की स्थिति रह सकती है। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो राजस्थान के अलावा उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़त दर्ज की जा सकती है। नई दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा 10 जून से नई दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

मॉनसून केरल के तट से टकरा चुका है, जो 10 जून तक महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। इसके बाद आगे बढ़ते हुए 15 जून को ये गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पर पहुंच जाएगा, वहीं, 20 जून को ये गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा। इसके अलावा 25 जून तक ये हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भी पहुंच जाएगा और 30 जून को ये राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पहुंच जाएगा और आगे बढ़ते हुए 8 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश को कवर कर लेगा।

 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हो सकती है। श्योपुरकलां, धार, रायसेन, बैतूल, भिंड, राजगढ़, खंडवा, विदिशा, सागर, अशोकनगर, बुरहानपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडोरी और दमोह जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। भोपाल में बादल छा सकते हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!