Morning Anxiety: अगर सुबह खुलते ही दिमाग दौड़ने लगे तो सावधान! ये हो सकता है मानसिक अलार्म

Morning Anxiety: अगर आप सुबह उठते ही घबराहट महसूस करते हैं या बिना किसी वजह के तनाव में आ जाते हैं तो आप मॉर्निंग एंग्जायटी से जूझ रहे हो सकते हैं। यह कोई मामूली चिड़चिड़ापन या आलस्य नहीं है बल्कि एक मानसिक स्थिति है जो आपके पूरे दिन को प्रभावित कर सकती है। यह समस्या कई बार इतनी गंभीर होती है कि व्यक्ति उठते ही थका हुआ और परेशान महसूस करता है।

 दिल की धड़कन तेज़ और अजीब सी घबराहट

मॉर्निंग एंग्जायटी के लक्षणों में सबसे आम है दिल की धड़कन का तेज़ हो जाना। उठते ही ऐसा महसूस होता है जैसे कुछ बुरा होने वाला है या कोई अनहोनी हो सकती है। जबकि वास्तव में कोई ऐसा कारण नहीं होता। यह लक्षण आपके दिमाग के तनावग्रस्त होने का संकेत है जो रातभर की नींद से भी ठीक नहीं हो पाया।

Morning Anxiety: अगर सुबह खुलते ही दिमाग दौड़ने लगे तो सावधान! ये हो सकता है मानसिक अलार्म

हाथ-पैर कांपना और नकारात्मक सोचों का हमला

कई बार सुबह-सुबह उठते ही हाथ-पैर कांपने लगते हैं या शरीर सुन्न सा महसूस होता है। इसके साथ ही दिमाग में अनचाही और नकारात्मक सोचें आनी शुरू हो जाती हैं। भविष्य की चिंता, ऑफिस के काम का दबाव या छोटी-छोटी बातों पर ओवरथिंकिंग करना आम हो जाता है। इससे मानसिक थकान महसूस होती है और दिन की शुरुआत ही तनाव से भर जाती है।

सिरदर्द और शरीर में जकड़न

अगर आपकी सुबह सिरदर्द से शुरू होती है या गर्दन और कंधों में खिंचाव महसूस होता है तो ये भी चिंता के ही लक्षण हो सकते हैं। तनाव की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है जिससे आपको दर्द और असहजता महसूस होती है। ये संकेत हैं कि आपका शरीर और दिमाग दोनों तनाव झेल रहे हैं।

 कैसे करें मॉर्निंग एंग्जायटी पर काबू?

इस समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले अपनी नींद को सुधारें। रात को जल्दी सोने और पर्याप्त नींद लेने की आदत बनाएं। सुबह उठकर गहरी सांसें लें, मेडिटेशन करें या हल्की योगा एक्सरसाइज करें। दिन की शुरुआत कैफीन और मीठे से न करें। इन चीजों से चिंता बढ़ सकती है। अगर समस्या बढ़ती जा रही है तो मनोचिकित्सक या काउंसलर से मिलना बेहतर होगा। वे सही सलाह और उपचार से आपकी मदद कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!