Saturday, April 19, 2025

मां ने 16 साल की बेटी की लगाई डांट, तो फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

इंदौर। मोबाइल ज्यादा इस्तेमाल करने से रोकने पर इंदौर की एक बेटी ने सुसाइड कर लिया। 16 साल की यह बेटी केवल इस बात से नाराज थी कि उसकी मां ने उसकी डांट लगा दी थी। वह पढ़ाई के समय मोबाइल पर गेम और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीता रही थी। दोनों के बीच विवाद मां के इतना कहने पर कि परीक्षा का समय आ गया है मोबाइल छोड़कर पढ़ाई करना चाहिए। इससे नाराज होकर बेटी ने फांसी लगा ली। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।

 

 

पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाली रहीमीन (16) पुत्र फहीम निवासी सहयोग नगर, सिरपुर ने करीब 9 दिन पहले 19 दिसंबर को फांसी लगाई थी। बाहर आठ साल की बहन खेल रही थी। उसने खिड़की की जाली से देखा तो बहन फंदे पर लटक रही थी। उसने अपने से बड़े 14 साल के भाई को यह जानकारी दी। भाई ने जैसे-तैसे गेट का लॉक तोड़ा ओर रहीमीन को नीचे उतारा। यहां से उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

 

 

पुलिस के मुताबिक रहीमीन मोबाइल चला रही थी। पढ़ाई और घर के काम को लेकर मां ने उसकी डांट लगा दी। दोनों के बीच मामूली कहासुनी भी हुई। इसके बाद मां घर की ऊपरी मंजिल पर चली गई। मां की डांट से नाराज रहीमीन ने कमरे को अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। पुलिस के मुताबिक रहीमीन चार भाई बहन हैं। वह सबसे बड़ी थी। उसके पिता बैग का काम करते हैं। परिवार मूल रूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वे कुछ समय पहले ही रहने इंदौर आए हैं। यहां वे पहले मोती तबेला इलाके में रहते थे। चार माह पहले ही पूरा परिवार चंदन नगर इलाके के सहयोग नगर में रहने पहुंचा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!