MP education officer assaulted: शिक्षाधिकारी के साथ हुई अभद्रता ने मचाया बवाल

MP education officer assaulted: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में फिर से एक थप्पड़ कांड ने तूल पकड़ लिया है। तीन महीने पहले परीक्षा में नकल के आरोप में छात्र को कलेक्टर द्वारा थप्पड़ मारने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब इसी जिले के मेहगांव ब्लॉक में बीईओ (BEO) राजवीर शर्मा को भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप सामने आया है।

गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

यह पूरा मामला गुरु पूर्णिमा के दिन का है जब मेहगांव स्थित संदीपनि स्कूल में ‘गुरु वंदन-अभिनंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में पहुंचे बीईओ राजवीर शर्मा के साथ स्कूल के प्राचार्य कक्ष में कथित रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना स्कूल स्टाफ के सामने हुई जिससे शिक्षा जगत में आक्रोश फैल गया।

MP education officer assaulted: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में फिर से एक थप्पड़ कांड ने तूल पकड़ लिया है। तीन महीने पहले परीक्षा में नकल के आरोप में छात्र को कलेक्टर द्वारा थप्पड़ मारने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब इसी जिले के मेहगांव ब्लॉक में बीईओ (BEO) राजवीर शर्मा को भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप सामने आया है।

BEO ने वीडियो में रोते हुए बयां किया दर्द

घटना के अगले ही दिन बीईओ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वे भावुक होकर घटना की जानकारी दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि मंडल अध्यक्ष ने उन्हें बिना किसी कारण गालियां दी और थप्पड़ मारा। उनका आरोप है कि उनसे अवैध वसूली की मांग की जा रही थी और जब उन्होंने इनकार किया तो उनके साथ मारपीट की गई।

कांग्रेस ने उठाए सवाल, भाजपा पर जमकर निशाना

इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी वीडियो ट्वीट कर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का अहंकार इतना बढ़ गया है कि अब शिक्षक भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “यह सब तब हो रहा है जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है और कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।”

बीईओ व शिक्षकों का थाना घेराव, धरने पर बैठे

इस घटना के चार दिन बाद बीईओ राजवीर शर्मा अपने परिजनों और लगभग दो दर्जन शिक्षकों के साथ मेहगांव थाने पहुंचे और एफआईआर की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। लगभग डेढ़ घंटे तक धरना चला। इस दौरान थाना प्रभारी और SDOP संजय कोच्छा भी पहुंचे और बीईओ से आवेदन लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द होगी कार्रवाई

SDOP संजय कोच्छा ने बताया कि यह मामला चार दिन पुराना है और शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। उचित तथ्यों की पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की ओर से कोई सफाई या बयान सामने नहीं आया है।

कलेक्टर पर भी लग चुका है थप्पड़ का आरोप

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भिंड जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर भी परीक्षा में नकल कर रहे एक छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। अब उस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और छात्र ने भी कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षकों में नाराजगी, गरमाई राजनीति

इस मामले को लेकर पूरे शिक्षा विभाग में नाराजगी है। शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी भाजपा नेता पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन की राह अपनाएंगे। वहीं विपक्ष इस मुद्दे को लगातार हवा दे रहा है और भाजपा सरकार को घेर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!