MP global Investment: CM मोहन यादव स्पेन दौरे पर, मैड्रिड में निवेश को लेकर करेंगे चर्चा

MP global Investment:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई से लेकर 19 जुलाई 2025 तक तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर स्पेन में रहेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में निवेश, पर्यटन, खेल, संस्कृति और फिल्म निर्माण के क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अवसरों को बढ़ावा देना है।

मैड्रिड में ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम’ में होंगे मुख्य अतिथि

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव मैड्रिड में आयोजित ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस फोरम में वे स्पेन के प्रमुख उद्योगपतियों, निवेशकों और नीति निर्माताओं के साथ संवाद करेंगे और उन्हें मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी देंगे।

फोरम की शुरुआत मुख्यमंत्री के सचिव और शासन सचिव इलैयाराजा टी के स्वागत भाषण से होगी। इसके बाद स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन के अध्यक्ष जुआन इग्नासियो एंट्रेकनेल्स और नेचर बायोफूड्स के CEO रोहन ग्रोवर अपने अनुभव साझा करेंगे।

स्पेन में उच्चस्तरीय बैठकों का सिलसिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यात्रा की शुरुआत भारतीय राजदूत दिनेश के. पत्नायक से शिष्टाचार भेंट से होगी। इसके बाद वे विभिन्न विषयों पर आधारित बैठकों में हिस्सा लेंगे, जिसमें खासकर आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और खेल क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने पर फोकस होगा।

वे स्पेन की प्रसिद्ध स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन फर्म ‘पॉपुलस’ की प्रस्तुति में भी भाग लेंगे, जिसमें मध्यप्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं के निर्माण पर चर्चा की जाएगी। यह प्रस्तुति जॉर्ज बेटनकुर द्वारा दी जाएगी।

MP global Investment:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई से लेकर 19 जुलाई 2025 तक तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर स्पेन में रहेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में निवेश, पर्यटन, खेल, संस्कृति और फिल्म निर्माण के क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अवसरों को बढ़ावा देना है।

फिल्म निर्माण में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की पहल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पेन फिल्म कमीशन के अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय फिल्म शूटिंग हब बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। राज्य में पहले से ही फिल्म निर्माण को लेकर नीति और सब्सिडी का फ्रेमवर्क मौजूद है, जिसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की योजना है।

प्राडो म्यूज़ियम और भारतीय प्रवासी उद्योगपतियों से मुलाकात

अपने प्रवास के दौरान डॉ. यादव मैड्रिड स्थित ‘प्राडो म्यूज़ियम’ का दौरा करेंगे, जो यूरोप के सबसे प्रतिष्ठित म्यूज़ियम्स में से एक है। इसके अलावा वे स्पेन में बसे भारतीय कारोबारी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में भारत-स्पेन संबंधों को मजबूत करने और राज्य के विकास में प्रवासी भारतीयों की भागीदारी पर संवाद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विशेष डिनर में भी शामिल होंगे जो उनके सम्मान में आयोजित किया जाएगा। इस डिनर में भारतीय दूतावास के अधिकारी, स्पेनिश कंपनियों के प्रतिनिधि और व्यापारिक संगठन मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!