MP News: ₹2419 करोड़ के लोन से बदलेगी 2 लाख लोगों की तकदीर, राइस कॉन्क्लेव की बड़ी सौगात

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जून को रतलाम में RISE-2025 कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य उद्योग, निवेश, रोजगार और कौशल विकास को एक मंच पर लाना है। इस आयोजन के जरिए राज्य सरकार “समावेशी विकास मॉडल” को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री खुद भूमि पूजन, एमओयू साइनिंग, लोन वितरण और रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे तथा लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

18 उद्योगों का शुभारंभ, 3000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

कॉन्क्लेव में 858.57 करोड़ रुपये की लागत से बने 18 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया जाएगा। ये इकाइयां रतलाम और आसपास के क्षेत्रों में स्थापित की जा रही हैं जिससे लगभग 3 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही 27 नई इकाइयों को भूमि आवंटन और आशय पत्र सौंपे जाएंगे, जिससे मालवा क्षेत्र में निवेश का माहौल और सशक्त होगा।

MP News: ₹2419 करोड़ के लोन से बदलेगी 2 लाख लोगों की तकदीर, राइस कॉन्क्लेव की बड़ी सौगात

₹2,419 करोड़ के लोन से बदलेगी लाखों की किस्मत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और स्टैंडअप इंडिया योजना के तहत 2,419 करोड़ रुपये से अधिक के लोन लाभार्थियों को वितरित करेंगे। इन योजनाओं से 2 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त, ₹2.96 करोड़ की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के खातों में सीधे भेजी जाएगी।

खादी उद्योग में भी दिखेगा नया जोश

राज्य क्लस्टर विकास योजना के अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग विभाग की 5 इकाइयों का भूमि पूजन किया जाएगा। ये इकाइयां स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कौशल को औद्योगिक ढांचे से जोड़ेंगी जिससे ग्रामीण युवाओं और कारीगरों को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा। इस कदम से स्थानीय स्तर पर आर्थिक मजबूती आएगी और छोटे कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

Walmart और NSDC के साथ एमओयू, वैश्विक स्किलिंग की तैयारी

इस आयोजन में Walmart, ONDC और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे। इन समझौतों से प्रदेश में वैश्विक मांग के अनुसार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें उद्यमिता व रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह सम्मेलन रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर से वर्चुअल माध्यम से जुड़ा रहेगा, जिससे यह अभियान राज्यव्यापी रूप लेगा। मुख्यमंत्री राइस कॉन्क्लेव के दौरान 3 जिलों में 4.22 करोड़ की लागत से बने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DTIC) कार्यालयों का उद्घाटन भी करेंगे।

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!