MP News: मध्यप्रदेश में ड्रग माफिया पर बुलडोजर! यासिन ‘मछली’ का किला ढहाने की तैयारी

MP News: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार अब अपराधियों पर सख्त एक्शन मोड में है। ड्रग्स और महिलाओं के शोषण के आरोप में फंसे यासिन अहमद उर्फ मछली और उसके परिवार की 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति पर अब बुलडोजर चलने वाला है। ये कार्रवाई सरकार की अपराध मुक्त नीति का हिस्सा मानी जा रही है। प्रशासन ने पहले ही इस मामले की जांच कर जमीनों की सूची तैयार कर ली है और पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।

 एक नहीं कई चेहरे: यासिन का काला कारोबार

यासिन अहमद खुद को वीडियो जॉकी बताता था लेकिन असल में वह ड्रग्स का बड़ा सौदागर था। उसने भोपाल के क्लबों और बारों में अपना नेटवर्क फैला रखा था। लड़कियों को शुरुआत में ड्रग्स फ्री में देता था और जब वे इसकी आदी हो जाती थीं तो उनसे मोटी रकम वसूलता था। 2 अगस्त को वह भोपाल में एक हाई-प्रोफाइल पार्टी करने वाला था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

MP News: मध्यप्रदेश में ड्रग माफिया पर बुलडोजर! यासिन 'मछली' का किला ढहाने की तैयारी

 सरकारी जमीन पर आलीशान इमारतें: पूरा परिवार शामिल

यासिन ही नहीं उसका पूरा परिवार भी इस अवैध साम्राज्य में शामिल पाया गया है। अनंतपुरा कोकट इलाके की सरकारी जमीनों पर फार्महाउस, गोदाम, फैक्ट्री और यहां तक कि मदरसा तक बना लिया गया था। प्रशासन ने जानकारी दी है कि इन सभी निर्माणों को चिन्हित कर लिया गया है। जैसे ही आदेश मिलेंगे वैसे ही एक-एक कर सभी इमारतों को ध्वस्त किया जाएगा।

पुलिस की परेड से खौफ में अपराधी

हाल ही में पुलिस ने यासिन के चाचा और भतीजे की गिरफ्तारी के बाद दोनों की परेड पूरे इलाके में करवाई थी। इसका मकसद साफ था कि जनता को भरोसा दिलाया जाए कि अपराधियों पर अब कोई रहम नहीं होगा। इस कदम से आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई है और अब दूसरे अपराधियों की भी नींद उड़ गई है।

प्रशासन का ऐलान: अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत

SDM विनोद सोनकिया ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यासिन और उसके परिवार के खिलाफ आरोप गंभीर हैं जिनमें ड्रग तस्करी से लेकर महिलाओं का शोषण और युवाओं की पिटाई तक शामिल है। अब बुलडोजर एक्शन के जरिए इन लोगों की अवैध कमाई का अंत होगा।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!