MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता के बीच पहुंचकर रंग पंचमी में उत्साह का माहौल बनाया

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 मार्च को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित परंपरागत गेर में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजा पूजन के साथ-साथ अखाड़े के शस्त्रों की पूजा की। मुख्यमंत्री ने शस्त्र चलाने का प्रदर्शन भी किया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह और रोमांच का माहौल बन गया। इससे पहले उन्होंने प्रदेशवासियों को रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और ईश्वर से जनता के जीवन में उल्लास और खुशहाली की कामना की।

जनता के बीच रंगों से सराबोर हुआ सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता के बीच जाकर रंग पंचमी का आनंद लिया। उन्होंने लोगों को रंगों से सराबोर किया और इस पर्व की खुशी साझा की। इस उत्सव के दौरान ली गई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि आज महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली गेर में ध्वजा और अखाड़े के शस्त्रों का विधिपूर्वक पूजन किया। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता के बीच पहुंचकर रंग पंचमी में उत्साह का माहौल बनाया

संस्कृति और परंपरा पर मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान

डॉ. मोहन यादव ने अपने पद संभालने के बाद से प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने कई त्यौहारों को राज्य उत्सव का दर्जा दिया है और इसे समाज में समरसता और भाईचारे का संदेश मानते हैं। उनका मानना है कि जितना उत्साहपूर्वक हम त्योहार मनाएंगे, उतना ही आपसी संबंध मजबूत होंगे। रंग पंचमी और होली जैसे पर्व लोगों के बीच प्रेम और सामूहिक आनंद का संदेश फैलाते हैं।

सीएम हाउस में ब्रज की होली का आयोजन

5 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में भी होली उत्सव का आयोजन किया था। इस भव्य कार्यक्रम में आम जनता और संतों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गीतों और भजनों के माध्यम से होली का माहौल बनाया गया। सीएम हाउस को ब्रज की होली थीम पर सजाया गया था, जिससे बरसाने जैसी रंगीन और आनंदमयी होली का अनुभव हुआ। इस आयोजन से यह संदेश गया कि मुख्यमंत्री न केवल प्रशासनिक बल्कि सांस्कृतिक और पारंपरिक गतिविधियों में भी पूरी सक्रियता रखते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!