MP News: सीएम मोहन यादव ने मनमोहन सिंह पर कसा तंज, कहा – ज़ीरो बैलेंस का अर्थ नहीं जानते थे!

MP News: भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जो आरबीआई गवर्नर और वित्त मंत्री भी रह चुके हैं, उन्हें यह तक नहीं पता था कि बिना पैसे के भी जीरो बैलेंस बैंक खाता खोला जा सकता है। सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही गरीबों के लिए इस तरह की योजना संभव हो सकी।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मनमोहन सिंह को आर्थिक जादूगर कहा जाता है। विदेश से पढ़ाई की और बड़ा अनुभव रहा लेकिन वे कभी इस बात पर नहीं सोच पाए कि गरीब व्यक्ति भी बिना पैसों के बैंक खाता खोल सकता है। उन्होंने DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार के दौर में पहली बार पारदर्शिता और सीधा लाभ देने की सोच आई।

प्रधानमंत्री मोदी की तुलना में बताया ज्यादा संवेदनशील

सीएम यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की पृष्ठभूमि को सामने लाते हुए कहा कि वे एक चाय बेचने वाले थे लेकिन उन्होंने देश के गरीबों के लिए ऐसे काम किए जो बड़े-बड़े अर्थशास्त्री नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि मोदी ने जीरो बैलेंस खाता खोलने की व्यवस्था कर गरीबों को सीधा फायदा पहुँचाया। यही वह सोच है जिसने भारत के विकास का असली रास्ता खोला।

MP News: सीएम मोहन यादव ने मनमोहन सिंह पर कसा तंज, कहा – ज़ीरो बैलेंस का अर्थ नहीं जानते थे!

गांव और सड़कों की योजनाओं का भी किया जिक्र

मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे कहते थे कि गांव में सड़क बनाने की क्या जरूरत है, वहां तो लोग बैलगाड़ी से चलते हैं। इस पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना” और “गोल्डन क्वाड्रिलेट्रल योजना” की तारीफ करते हुए कहा कि यह योजनाएं असली परिवर्तन लाने वाली साबित हुईं।

मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी तीखी रही। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। उन्हें वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला है और उनके योगदान को नजरअंदाज करना भारत के विकास के एक बड़े अध्याय को अनदेखा करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!