MP News: सीएम मोहन यादव का राहत मिशन! बाढ़ में फंसे 3628 लोगों को बचाया गया, बाढ़ प्रभावितों को त्वरित राहत

MP News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में भारी वर्षा के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए राहत कार्यों की कमान संभाली। अब तक राज्य भर से 3628 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से कुछ लोग अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 3065 प्रभावितों को राहत शिविरों में रखा गया है, जहां भोजन, दवाइयां, वस्त्र और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बाढ़ राहत कार्यों के लिए सरकार ने किया तगड़ा इंतजाम

सरकार ने पहले से ही बाढ़ से निपटने की तैयारी कर रखी थी। मुख्यमंत्री ने 22 जुलाई को सभी कलेक्टर्स को सतर्क कर दिया था। राज्य में NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गईं, 259 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर 111 क्विक रिस्पॉन्स टीम और 3300 डिजास्टर मित्रों को प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा, जल स्तर की जानकारी समय पर साझा करने के लिए सिंचाई विभाग ने पूरी व्यवस्था की।

MP News: सीएम मोहन यादव का राहत मिशन! बाढ़ में फंसे 3628 लोगों को बचाया गया, बाढ़ प्रभावितों को त्वरित राहत

मोबाइल से भेजे गए रेड अलर्ट, बनी जान बचाने की रणनीति

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा लोगों को समय रहते चेतावनी देने के लिए मोबाइल से रेड अलर्ट भेजे गए। मौसम विभाग से मिल रही जानकारियां सभी संबंधित अधिकारियों और राहत दलों को समय-समय पर साझा की जा रही हैं। राज्य भर में 24 घंटे काम करने वाले नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।

प्रभावितों को ₹28.49 करोड़ की राहत राशि वितरित

अब तक राज्य के कलेक्टर्स द्वारा ₹28.49 करोड़ की राहत राशि बांटी जा चुकी है। सरकार ने राहत कार्यों के लिए ₹3600 करोड़ का राहत कोष सुनिश्चित किया है ताकि कोई वित्तीय बाधा न आए। 432 बचाव कार्यों के माध्यम से 94 पशुओं सहित हजारों लोगों की जान बचाई गई है। हालांकि, बारिश से अब तक 47 लोगों की मौत, 1200 मुर्गियों और सैकड़ों पशुओं की हानि भी हुई है।

सीएम ने लिया राहत कार्यों का जायज़ा, जनता के साथ खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद 30 जुलाई को राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और राहत कार्यों की लाइव मॉनिटरिंग की। उन्होंने कहा कि सरकार हर अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ी है। राज्य के सभी अस्पताल अलर्ट पर हैं और जीवन रक्षक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। राज्य में अब तक औसतन 711.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 59% अधिक है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!