MP News: दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस ने शर्टलेस विरोध प्रदर्शन किया। इसके तुरंत बाद बीजेपी ने इसका विरोध करते हुए देश भर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव शुरू कर दिया। इंदौर में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस झड़प में कई लोग घायल हुए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी के मद्देनजर भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय के बाहर डंडों के साथ सुरक्षा संभाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी वाले जिस भाव से आएंगे, उन्हें उसी तरीके से स्वागत किया जाएगा।
कांग्रेस पर आरोप: देश विरोधी गतिविधियां
यूथ कांग्रेस के इस विरोध पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी दल बन गई है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का नाम AI और टेक्नोलॉजी में चमक रहा है, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का व्यवहार देश के हितों के खिलाफ है। हुसैन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की छवि को नुकसान पहुंचाने और अपमानित करने में लगी हुई है। उनका कहना था कि देश विरोधी राजनीति अब पार्टी की प्राथमिकता बन गई है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तंज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज देश का विरोध करने लगी है। उन्होंने AI समिट में यूथ कांग्रेस के व्यवहार को देश का अपमान बताया। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू के समय पाकिस्तान के लिए मुस्लिमों को भेजना और हिंदुओं को भारत में रखना बेहतर होता, जिससे आज की समस्याएं न होतीं। उन्होंने कांग्रेस की अल्पसंख्यक नीति पर भी तीखा हमला किया।
VIDEO | Bhopal: BJP Yuva Morcha plans a gherao outside the Madhya Pradesh Congress office over the Youth Congress ‘shirtless’ protest at the ongoing India AI Impact Summit. Congress workers gather outside the office to prevent BJP workers from holding protest.
(Full video… pic.twitter.com/wjEWia6SQg
— Press Trust of India (@PTI_News) February 21, 2026
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि AI समिट में कांग्रेस ने अपने युवा कार्यकर्ताओं को भेजकर देश की छवि के साथ धोखा किया। उन्होंने इस राजनीति की निंदा करते हुए कहा कि यह भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली घटना है। सावंत ने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस और उसके नेतृत्व की पूरी तरह निंदा करते हैं। उनके अनुसार, इस तरह की हरकतें पार्टी की असंवैधानिक और अपमानजनक गतिविधियों की पुष्टि करती हैं।


