MP News: उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर 44 घंटे तक बाबा महाकाल के दर्शन

MP News: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व की खुशी दिखाई दे रही है। बेंगलुरु के 200 कलाकारों ने विदेशी फूलों से मंदिर को सजाया है। वहीं, इंदौर के कलाकारों ने मंदिर के पंडाल में भव्य रंगोली बनाई है। इस अवसर पर भक्त 44 घंटे तक बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे।

बेंगलुरु और इंदौर के कलाकारों ने किया मंदिर सजाया

बेंगलुरु से आए कृष्णमूर्ति रेड्डी ने बताया कि 200 कलाकारों ने तीन दिनों तक नटराज मंदिर को सजाने का कार्य किया। महाकाल की बारात में 40 से अधिक प्रजातियों के फूलों से सजावट की गई है। सजावट के लिए सिंगापुर, हांगकांग, स्विट्ज़रलैंड और इंडोनेशिया से फूल लाए गए। पंकज सहारा और उनकी टीम ने उज्जैन और इंदौर के केशव शर्मा के साथ मिलकर मंदिर परिसर में भव्य रंगोली बनाई।

MP News: उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर 44 घंटे तक बाबा महाकाल के दर्शन

पूजा और दर्शन की विशेष व्यवस्था

महाकाल मंदिर की पूजा परंपरा के अनुसार, बाबा महाकाल के दरवाजे 2.30 बजे खोले गए। 16 फरवरी तक रात 11 बजे तक दर्शन जारी रहेंगे। रविवार सुबह 4.30 बजे से जलाभिषेक का क्रम शुरू होगा। बाल भोग 7.30 बजे और भोग आरती 10.30 बजे होगी। इसके बाद तहसील द्वारा 12 बजे और होलकर तथा सिंधिया राज्य द्वारा 4 बजे पूजा संपन्न की जाएगी। महानिशा काल में 11 बजे से महापूजा शुरू होगी जो पूरी रात जारी रहेगी। 16 फरवरी को सुबह 4 बजे सप्तध्या से मुकुट सजाकर भगवान का श्रृंगार किया जाएगा, जबकि 12 बजे भस्म आरती होगी।

भक्तों के दर्शन और प्रशासनिक इंतजाम

प्रशासन का दावा है कि इस बार महाशिवरात्रि पर लगभग 10 लाख भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इस वजह से पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा एवं दर्शन व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त किया है। 15 और 16 फरवरी को सामान्य दर्शनार्थियों को लगभग 40 मिनट में दर्शन करवाए जाएंगे, जबकि 250 रुपये का टिकट लेकर आने वालों को 25 मिनट में दर्शन मिलेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!