MP News: बागेश्वरधाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मई में 21 दिन के लिए बद्रीनाथ पहाड़ों में रहेंगे

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सनातन धर्म और अपने दिव्य दरबार के लिए पहचाने जाने वाले बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, वे एक महीने तक दुनिया के संपर्क से दूर रहेंगे। इस दौरान वे न अपने धाम में रहेंगे, न कथा करेंगे और न ही उनका दिव्य दरबार लगेगा। मोबाइल, टीवी और किसी भी इंटरव्यू से भी वे पूरी तरह दूर रहेंगे। यह फैसला उनके अनुयायियों के लिए आश्चर्यजनक और विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बद्रीनाथ के पहाड़ों में एकांतवास

सभी के मन में यह सवाल उठ रहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आखिर कहां जा रहे हैं और एक महीने तक क्या करेंगे। अब इसका जवाब सामने आ गया है। बागेश्वर बाबा मई के महीने में छतरपुर और बागेश्वरधाम से दूर उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों में साधना करेंगे। इस दौरान वे हर तरह के संपर्क से कटे रहेंगे और केवल ईश्वर भक्ति और साधना में लीन रहेंगे। यह निर्णय उनकी आध्यात्मिक यात्रा और नयी ऊर्जा प्राप्त करने की तैयारी का हिस्सा है।

MP News: बागेश्वरधाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मई में 21 दिन के लिए बद्रीनाथ पहाड़ों में रहेंगे

धीरेंद्र शास्त्री ने साधना के महत्व पर बताया

इस संबंध में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि “एक महीने के लिए गुरु आज्ञा लगी है इसलिए हम तप के लिए बद्रीनाथ की पहाड़ियों पर जा रहे हैं। जिस मोड़ पर हम खड़े हैं, उस मोड़ पर खुद को साधना बहुत आवश्यक है। बहकाने वाले नित्य रास्ते आते हैं, इसमें खुद का तप और साधना जरूरी है। इसलिए मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू, कथा, मिलना सब कुछ त्याग कर हम 21 दिन के लिए साधना करेंगे।”

साधना से लौटकर नई ऊर्जा और नई योजनाएं

धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि साधना पूर्ण करने के बाद वे नई ऊर्जा, नए विचार और नई तैयारियों के साथ वापस लौटेंगे। उनका उद्देश्य न केवल अपने अनुयायियों के लिए नई प्रेरणा लाना है, बल्कि सनातन धर्म और हिंदू राष्ट्र के प्रचार के लिए भी नये तरीके अपनाना है। उनका यह कदम आध्यात्मिक अनुशासन, तपस्या और समाज के लिए नई योजनाओं की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!