MP News: भोपाल में पत्नी की हत्या कर पति ने रची आत्महत्या की साजिश, जांच में खुला बड़ा राज

MP News: राजधानी के काजलीखेड़ा इलाके की देवग्रीन सिटी में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक 35 साल की महिला का शव घर के पास एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। मृतका की पहचान सोनम प्रजापति के रूप में हुई। सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना क्योंकि शव घर के पास ही पड़ा था और ऐसा लग रहा था कि महिला ने ऊपर से छलांग लगाई होगी। लेकिन जैसे जैसे पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट सामने आई तो पूरा मामला अचानक बदल गया। पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले जिन्होंने इस घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या की ओर मोड़ दिया।

पति ने सुनाई आत्महत्या की कहानी

शुरुआत में मृतका के पति जितेंद्र प्रजापति ने पुलिस को बताया कि सोनम देर रात तक मोबाइल फोन चला रही थी और इसी बात को लेकर वह परेशान थी। उसके अनुसार देर रात वह दूसरी मंजिल से कूद गई थी जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चों ने भी पुलिस को बताया कि उनकी मां पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। इस बयान के बाद मामला कुछ समय के लिए आत्महत्या जैसा ही दिखाई दे रहा था। लेकिन पुलिस को घटनास्थल पर कुछ ऐसी चीजें दिखाई दीं जिन्होंने शक पैदा कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोट के निशान और घटनास्थल की स्थिति इस कहानी से मेल नहीं खा रही थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की और धीरे धीरे पूरी सच्चाई सामने आने लगी।

MP News: भोपाल में पत्नी की हत्या कर पति ने रची आत्महत्या की साजिश, जांच में खुला बड़ा राज

चरित्र पर शक बना हत्या की वजह

थाना प्रभारी पल्लवी पांडे के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पति जितेंद्र को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। लगभग एक महीने पहले भी इसी शक के कारण जितेंद्र ने गुस्से में आकर सोनम का मोबाइल फोन तोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक 1 मार्च 2026 की रात भी दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर जितेंद्र ने सोनम की कुर्ती से उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसने उसे जोर से लात मारी जिससे उसका सिर जमीन से टकरा गया। इस चोट से सोनम की मौके पर ही मौत हो गई।

सबूत मिटाने के लिए रची गई साजिश

हत्या करने के बाद आरोपी ने पूरे मामले को आत्महत्या या हादसा दिखाने की कोशिश की। उसने सबसे पहले कमरे में फैले खून को साफ किया और खून से सने कपड़ों को धोकर दोबारा पहन लिया ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद उसने सोनम के शव को उठाकर घर के पास मौजूद खाली प्लॉट तक ले जाकर पानी में रख दिया ताकि ऐसा लगे कि उसने ऊपर से कूदकर आत्महत्या की है। लेकिन पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में यह साजिश ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी। काजलीखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र प्रजापति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू को सामने लाया जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!