MP News: ग्वालियर में नशे में धुत पति ने पत्नी को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने नशे की हालत में ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की वजह बेहद ही चौंकाने वाली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति ने अपनी बीमार पत्नी से खाना बनाने को कहा था, लेकिन जब उसने मना किया तो गुस्से में आकर उसने अवैध हथियार से कई गोलियां दाग दीं। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मचा दी।

मां और बच्चों ने समझाने की की कोशिश

पुलिस ने बताया कि यह दर्दनाक मामला ग्वालियर के थाटीपुर इलाके का है। रात करीब 11 बजे नशे में धुत सोनू तोमर जब घर पहुंचा तो उसने पत्नी रुचि तोमर से खाना बनाने के लिए कहा। रुचि लंबे समय से बीमार थी और थकावट की वजह से उसने मना कर दिया। इस पर सोनू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। घर में मौजूद उसकी मां और बच्चे भी उसे समझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन नशे में चूर सोनू ने किसी की नहीं सुनी और अवैध हथियार से ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर पत्नी की हत्या कर दी।

MP News: ग्वालियर में नशे में धुत पति ने पत्नी को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए। बच्चे डर के मारे घर के एक कोने में छुप गए, वहीं पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सुरक्षित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में आरोपी पति सोनू तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि सोनू शराब का आदी है और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

लंबे समय से चली आ रही थी पति-पत्नी की खटपट

पुलिस के मुताबिक, सोनू और रुचि के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। रुचि की खराब तबियत और पति की नशे की आदत ने घर का माहौल बिगाड़ दिया था। घटना के वक्त चार से पांच गोलियां चलीं, जिसमें रुचि की मौत हो गई। पुलिस अब हथियार की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी मामले की जानकारी जुटा रही है। यह मामला घरेलू हिंसा और नशाखोरी का कड़वा सच उजागर करता है, जिसे रोकने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!