MP News: रीवा में पति ने पत्नी का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर किया शर्मनाक कांड

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में एक दर्दनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के साथ निजी पलों का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर समान थाना में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार था, लेकिन पुलिस ने उसे रीवा से पकड़ लिया। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की जानकारी के बिना 13 मिनट 14 सेकंड का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया। यह घटना 12 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। वीडियो अपलोड होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पीड़िता को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि उसके निजी पलों का इस तरह दुरुपयोग किया जाएगा। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था और वहां दिखने वाले किरदारों से प्रभावित होकर खुद भी वैसी पहचान बनाना चाहता था।

MP News: रीवा में पति ने पत्नी का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर किया शर्मनाक कांड

आरोपी का खुलासा और शादी पर असर

पीड़िता ने आरोपी से सवाल किया तो उसने वीडियो बनाने और अपलोड करने की बात स्वीकार की। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने कोई पछतावा नहीं दिखाया। उसका कहना था कि वह पॉपुलर होना चाहता था और लोगों की नजरों में आना चाहता था। सिर्फ सात महीने पहले हुई शादी इस घटना के बाद टूटने की कगार पर पहुंच गई है। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसकी इज्जत और भरोसे दोनों को कुचल दिया और अब वह न्याय चाहती है।

धमकी और पुलिस की कार्रवाई

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। फरारी के दौरान 12 फरवरी 2026 को वह धारदार हथियार लेकर अपनी ससुराल पहुंचा और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आरोपी को मौके पर पकड़कर समान थाना पुलिस को सौंप दिया। नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दे रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!