MP News: डाटा सेंटर से बदलेगा मध्यप्रदेश का तकनीकी नक्शा, जानिए क्या है सरकार की योजना

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में तकनीकी विकास से जुड़े प्रस्तावों से लेकर किसानों के लिए खाद वितरण की व्यवस्था और धार्मिक पर्यटन तक कई विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे अपने प्रभार वाले जिलों में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराएं और नकली खाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 राज्य में बनेगा अत्याधुनिक डाटा सेंटर

कैबिनेट बैठक में सबसे अहम प्रस्ताव मध्यप्रदेश में अत्याधुनिक डाटा सेंटर बनाने का रहा। यह डाटा सेंटर सरकार की योजनाओं के लिए जरूरी डेटा उपलब्ध कराएगा और इससे तकनीकी क्षेत्र में निवेश व रोजगार के नए अवसर बनेंगे। इसमें शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी ताकि डाटा सेंटर आधुनिक मानकों पर आधारित हो। इससे प्रदेश को तकनीकी दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

MP News: डाटा सेंटर से बदलेगा मध्यप्रदेश का तकनीकी नक्शा, जानिए क्या है सरकार की योजना

गांधी सागर डैम के पावर प्लांट का होगा नवीनीकरण

गांधी सागर डैम से जुड़े लगभग 40 साल पुराने पावर जनरेशन प्लांट के नवीनीकरण का प्रस्ताव भी मंजूर हुआ। इस पर कुल 464 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जिसमें 30 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देगी जबकि बाकी राशि लोन के रूप में प्राप्त की जाएगी। इस पावर प्लांट से मध्यप्रदेश को 115 मेगावाट बिजली मिलती है। इसके अपग्रेड होने से बिजली उत्पादन में स्थायित्व और वृद्धि होगी।

व्यापार मेलों में दी जाएगी 50% छूट

ग्वालियर और उज्जैन में आयोजित व्यापार मेलों में राज्य सरकार की ओर से दी गई 50 प्रतिशत छूट को भी कैबिनेट ने औपचारिक मंजूरी दी। इस फैसले से स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। सरकार का उद्देश्य है कि छोटे व्यापारियों को बढ़ावा मिले और बाजार में खरीददारी की रफ्तार तेज हो।

महाकाल दर्शन के लिए होंगी बेहतर व्यवस्थाएं

सावन और भादों के महीने में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी। हाल ही में ‘लोक नृत्य’ थीम पर महाकाल की सवारी निकाली गई जिसमें गुजरात के जनजातीय नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले अनुपूरक बजट और वित्तीय विधेयकों पर भी बैठक में चर्चा हुई।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!