MP News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप दहेज हत्या का गंभीर आरोप सामने आया

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चेन्नई निवासी पी. दक्षिणामूर्ति की 27 वर्षीय बेटी कविता की शादी को अभी सिर्फ 99 दिन ही हुए थे कि उसकी मौत हो गई। पिता ने इसे सीधे तौर पर दहेज हत्या बताया है और पिछले एक साल से न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मामला अब तेजी से तूल पकड़ रहा है और पुलिस जांच के दायरे में है।

पढ़ी लिखी एडवोकेट बेटी और दहेज प्रताड़ना के आरोप

कविता पेशे से एक वकील थी और मद्रास हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करती थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद जम्मू कश्मीर में तैनात मेजर डॉक्टर पति ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। आरोप है कि लगातार पैसों की मांग की जा रही थी और मांग पूरी न होने पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न बढ़ गया। परिवार का कहना है कि यह प्रताड़ना ही उसकी मौत का कारण बनी।

घटना की रात और अस्पताल पहुंचने में देरी पर सवाल

पिता के अनुसार 9 जून को वह खुद बेटी को ससुराल छोड़कर आए थे और वह पूरी तरह स्वस्थ थी। उसी रात 9:30 बजे सूचना मिली कि कविता बाथरूम में गिर गई है। उसे सैन्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन परिवार का आरोप है कि उसे तुरंत इलाज नहीं मिला। करीब ढाई घंटे की देरी और अस्पताल पहुंचने के समय को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

दहेज में भारी लेनदेन और दो करोड़ की मांग का आरोप

परिवार का दावा है कि शादी में लगभग 100 तोला सोना, हीरे के गहने, कार और अन्य सामान दिया गया था। इसके बावजूद बाद में अस्पताल खोलने के नाम पर 50 लाख और फिर 2 करोड़ रुपये की मांग की गई। पिता का कहना है कि जब उन्होंने यह राशि देने में असमर्थता जताई तो व्यवहार बदल गया और तनाव बढ़ गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में उठे सवाल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर दो गंभीर चोटों का जिक्र है जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में एफआईआर दर्ज करने में देरी की। अब मामला अदालत तक पहुंच चुका है और रिवीजन याचिका दायर की गई है। परिवार न्याय की उम्मीद में कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!