MP News: शिवराज का अनोखा फैसला जन्मदिन पर शुरू होंगी मामा कोचिंग और मोबाइल हॉस्पिटल

MP News: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 5 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर को उन्होंने खास बनाने के लिए एक अनोखा फैसला लिया है। अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में आज उनका जन्मदिन प्रेम सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन शिवराज सिंह चौहान पर्यावरण संरक्षण सेवा सहायता शिक्षा और प्रतिभा संवर्धन जैसे पांच बड़े संकल्प लेंगे। विदिशा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वह इन अभियानों की शुरुआत करेंगे। उनका कहना है कि जन्मदिन सिर्फ उत्सव का दिन नहीं बल्कि समाज के लिए कुछ करने का अवसर होना चाहिए। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि इस दिन को सेवा और समाज के लिए समर्पित करें।

छात्रों के लिए शुरू होंगी मामा कोचिंग क्लास

युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने मामा कोचिंग क्लास शुरू करने का ऐलान किया है। यह पहल खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग नहीं ले पाते। इस योजना के तहत विदिशा रायसेन और भैरौंदा में तीन स्थानों पर कोचिंग क्लास शुरू की जाएंगी। यहां छात्रों को बैंकिंग एसएससी एमपीपीएससी डीआरडीओ और फॉरेस्ट सर्विस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाली तैयारी कराई जाएगी। शिवराज का मानना है कि अगर युवाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर मिल जाए तो वे देश और समाज के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। इस पहल से हजारों छात्रों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

MP News: शिवराज का अनोखा फैसला जन्मदिन पर शुरू होंगी मामा कोचिंग और मोबाइल हॉस्पिटल

पर्यावरण बचाने के लिए खास पहल और अपील

शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी एक अनोखी परंपरा शुरू की है। उन्होंने अपने मंत्रालयों कृषि और ग्रामीण विकास में यह व्यवस्था शुरू की है कि किसी भी कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत गुलदस्ते या उपहार से नहीं बल्कि पौधे देकर किया जाएगा। वह कहते हैं कि उपहार देने की जगह एक पेड़ लगाना ज्यादा बड़ा काम है। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके जन्मदिन पर कोई भी होर्डिंग शॉल या गुलदस्ता लेकर न आए। इसके बजाय सभी लोग पेड़ लगाकर पृथ्वी को बचाने के अभियान में शामिल हों। जो लोग पौधे लगाएंगे वे क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर शिव वृक्ष मित्र बन सकते हैं।

ग्रामीण स्वास्थ्य और दिव्यांगों के लिए नई पहल

विदिशा संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मामा मोबाइल हॉस्पिटल की शुरुआत भी की जाएगी। यह विशेष वाहन आधुनिक जांच उपकरणों और डॉक्टरों की टीम के साथ गांव गांव जाकर लोगों को मुफ्त इलाज और परामर्श देंगे। इस योजना का संचालन सांसद निधि और जन सहयोग से किया जाएगा। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने अपने माता पिता की स्मृति में प्रेम सुंदर प्रतिभा सम्मान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत विदिशा लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में कक्षा 10 और 12 के टॉपर छात्रों को 51 हजार 31 हजार और 21 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। इसके अलावा दिव्यांग लोगों को सशक्त बनाने के लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी वितरित की जाएंगी ताकि वे आसानी से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जी सकें और किसी पर निर्भर न रहें।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!