दतिया: जीत के बाद कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने चुनाव पर उठाए गंभीर सवाल

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 9, 2026

दतिया में कांग्रेस विधायक कुंवर घनश्याम सिंह ने अपनी जीत के बाद चुनाव के दौरान हुई कथित घटनाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार रात मोटल होटल में कांग्रेस नेता रचना सिंह द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्होंने ये बातें कही।

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल

कार्यक्रम के दौरान घनश्याम सिंह ने चुनाव जीतने के बावजूद कई चुनौतियों का सामना करने का दावा किया। उन्होंने चुनाव के दौरान हुई कथित अनियमितताओं और दबाव की घटनाओं का जिक्र करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।