आयकर विभाग ने BJP के पूर्व विधायक के घर और अन्य दो ठिकानों पर की छापेमारी

Author Picture
By Desk Input Published On: January 5, 2025

सागर। सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर के मकान पर रविवार सुबह आठ बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम पहुंची।

अधिकारियों ने सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले पर दबिश दी है। राठौर बंगाले पर छापे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। टीम ने गेट बंद कर बंगले में सर्वे की कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा आयकर विभाग की सर्वे टीम ने भीतर बाजार निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी व राकेश छाबड़ा के घर भी सर्वे की कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि हरवंश सिंह राठौर बंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं। इसके अलावा वे एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। हरवंश सिंह के पिता हरनाम सिंह राठौर उमा भारती के बहुत करीबी थे।

वे जेल मंत्री रहे हैं। वर्तमान में हरवंश सिंह राठौर सागर जिलाध्यक्ष के पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।