जबलपुर के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था धड़ाम, मरीज और परिजन खौफ के साये में

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 24, 2026

जबलपुर के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। हाल ही में जिला अस्पताल और लेडी एल्गिन अस्पताल में हुई घटनाओं ने न केवल मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर कर दिया है।

जिला अस्पताल में महिला की बदसलूकी

जिला अस्पताल के जनरल वार्ड के पास एक महिला को खुलेआम शराब का सेवन करते देखा गया। वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों द्वारा टोकने के बावजूद महिला ने अपनी हरकत जारी रखी, जबकि अस्पताल के कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे।

लेडी एल्गिन में नशे में धुत युवकों का तांडव

लेडी एल्गिन अस्पताल में देर रात दो नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा किया और आपस में मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी युवकों ने बदसलूकी की, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।