22.7 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

MP के इस जिले मे शिवराज सरकार बांटेगी मोबाइल फोन

Must read

सिहोरा। सरकार आंगनबाड़ियों को तकनीकि रुप से मजबूत बनाने के प्रयास कर रही है। इसी क्रम में नए साल में आंगनबाड़ि कार्यकर्ताओं को 2 फरवरी को स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। इन मोबाइल पर ही अब आंगनबाडी कार्यकर्ता पूरा काम करेंगी और पूरा लेखा-जोखा और आंगनबाड़ी से जुड़ा रिकॉर्ड स्मॉर्ट फोन पर दर्ज किया जाएगा।

 

पोषण आहार अभियान के तहत मप्र सरकार जिले की 1,465 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट में 2 फरवरी को एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल रुप से जुडकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सांकेतिक रुप से मोबाइल बाटेंगे।

 

बच्चों की एंटी से लेकर पूरा रिकार्ड होगा दर्ज

महिला बाल विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार खत्री ने बताया कि कार्यकर्ताओं को हाइटेक रुप से समृद्ध बनाने के लिए स्मार्ट फोन दिए जांएगे। जिसमें विभाग के एप अपलोड रहेंगे। इन फोन पर सिर्फ विभागीय कार्य ही किया जा सकता है। बच्चों की एंट्री, पोषण अभियान संबंधी जानकारी, बच्चों की पूरी जानकारी, वजन और एमपीआर की जानकारी भी मोबाइल पर ही दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मोबाइल के माध्यम से आंगनबाड़िया तकनीकि रुप से सशक्त होंगी और उनका काम भी आसान हो जाएगा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!