MP Weather: मौसम विभाग का चेतावनी, अप्रैल और मई में मध्य प्रदेश में भीषण हीट वेव

MP Weather: मध्य प्रदेश में इस वर्ष मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आमतौर पर गर्मी माह के दूसरे हिस्से में तेज होती है, लेकिन इस बार पहले सप्ताह में ही तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 मार्च के बाद गर्मी और तेज हो सकती है।

धार में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

मंगलवार को राज्य के कई जिलों में 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। धार में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। सागर में 38.9, रतलाम और नरसिंहपुर में 38.8, खजुराहो में 38.3, गुना में 38.1 और दमोह तथा टीकमगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पांच प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। उज्जैन 37, इंदौर 36.8, जबलपुर 36.6 और भोपाल 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवा बढ़ा रही गर्मी

मौसम विज्ञानियों के अनुसार राज्य में हवा की दिशा बदल गई है। पहले हवा पूर्वोत्तर से बह रही थी, अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से चल रही है। ये हवाएं नमी में कम हैं और राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों से होते हुए मध्य प्रदेश पहुंचती हैं। इससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के कारण राज्य में अभी से ही गर्मी अधिक महसूस की जा रही है और सावधानी बरतने की जरूरत है।

15 मार्च के बाद मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके कारण राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि मार्च में हीषण गर्मी की संभावना नहीं है, लेकिन अप्रैल और मई में अत्यधिक गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान 15 से 20 दिन तक हीट वेव का प्रभाव देखा जा सकता है। ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शाहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नरसिंहपुर संभागों में भी तेज गर्मी की आशंका जताई गई है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!