MP Weather News: दो दिन की बारिश ने बदला हालात! पुल-पुलियाएं डूबीं, सड़कों पर बहा सैलाब

MP Weather News: राजगढ़ जिले में रविवार को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार भारी बारिश हुई। इस बारिश के कारण बियावरा क्षेत्र में अजनार नदी इस मौसम में पहली बार उफान पर आ गई। पंजाबी नर्सिंग होम और अस्पताल रोड के पास पुलिया पर पानी आ गया जिससे एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, मोनीपुरा गांव और सिविल अस्पताल जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए। निचली बस्तियों में पानी भर गया है और प्रशासन ने इन क्षेत्रों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

स्कूलों में छुट्टी और हाई अलर्ट

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पानी भराव की स्थिति से निपटने के लिए निचले इलाकों को खाली करने का आदेश दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से शिक्षा विभाग ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। जलभराव के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

MP Weather News: दो दिन की बारिश ने बदला हालात! पुल-पुलियाएं डूबीं, सड़कों पर बहा सैलाब

आगर मालवा में दो दिन से झमाझम बारिश

आगर मालवा जिले में शनिवार सुबह से शुरू हुई भारी बारिश रविवार शाम तक जारी रही। इस बारिश ने एक तरफ गर्मी और उमस से राहत दिलाई वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी। लंबे समय से सूखे का सामना कर रहे किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई जिससे खरीफ की फसलों को जीवनदान मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

जलभराव ने खोली प्रशासन की पोल


हालांकि पहली ही भारी बारिश में प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। स्कूली वाहन और आम नागरिकों को आने-जाने में परेशानी हुई। कई बाइकें पानी में डूबती दिखीं और बैरिकेड्स भी बह गए। वाहन चालकों को लाइट जलाकर सुरक्षित रास्ता ढूंढ़ना पड़ा। हाईवे और निचली सड़कें दो फीट तक पानी में डूब गईं जिससे आम जनजीवन ठहर सा गया।

 एहतियात के तौर पर स्कूलों में अवकाश

भारी बारिश के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए आगर मालवा कलेक्टर ने सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। प्रशासन अब निचले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा रहा है और राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है। ग्रामीण इलाकों में किसानों की उम्मीदें अब बारिश पर टिक गई हैं जबकि शहरी क्षेत्रों में लोगों को जलभराव से राहत मिलने का इंतजार है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!