MP Weather: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से तेज गर्मी, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब

MP Weather: मध्य प्रदेश में मार्च के शुरुआत से ही मौसम ने तीव्र गर्मी का संकेत दिया है। महीने के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। खासतौर पर मालवा-निमाड़ क्षेत्र के शहरों में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। रविवार को रांगपंचमी पर राज्य में धूप ने तपन बढ़ा दिया। रतलाम में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उज्जैन में 36.7, ग्वालियर में 36.5, इंदौर में 35.8, भोपाल में 34.8 और जबलपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। नर्मदापुरम में 38.1, गुना और सागर में 37.4 तथा श्योपुर में 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान 32 डिग्री से ऊपर बना रहा।

पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हवाओं से बढ़ रही गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार इस बार गर्मी जल्दी बढ़ने का मुख्य कारण हवा की दिशा में बदलाव है। वर्तमान में राज्य में हवाएं पूर्वोत्तर की बजाय पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से बह रही हैं। इसके अलावा, रेगिस्तानी क्षेत्रों से आने वाली गरम और शुष्क हवाओं के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। नमी का कम होना भी गर्मी को और अधिक तीव्र बना रहा है। इससे लोगों को दिन के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि धूप 12 बजे से 3 बजे तक सबसे तेज रहती है।

MP Weather: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से तेज गर्मी, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब

मार्च की पहली छमाही में और बढ़ सकता है तापमान

पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में तेज गर्मी आम तौर पर मार्च के दूसरे हिस्से में शुरू होती है, लेकिन इस बार तापमान पहले ही बढ़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में और 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में सीधे जाने से बचने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

अप्रैल और मई में और भीषण गर्मी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार इस साल अप्रैल और मई में गर्मी और बढ़ सकती है। अनुमान है कि इन महीनों में कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक पहुंच सकता है। ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभागों में भी लू और हीटवेव की संभावना जताई गई है। विभाग ने राज्यवासियों से अनुरोध किया है कि वे गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए सभी आवश्यक उपाय अपनाएं और विशेष सावधानी बरतें।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!