MPPSC Transport SI Recruitment 2025: 35 पद और एक मौका! MPPSC ने शुरू की भर्ती, फॉर्म भरने से पहले जानिए शर्तें

MPPSC Transport SI Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने परिवहन विभाग में उप निरीक्षक (Sub Inspector) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जून 2025 से आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025 है। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड से ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए mppsc.mp.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। आयोग ने साफ किया है कि किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कितनी है कुल रिक्तियां और क्या है योग्यता की शर्तें?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 35 पदों पर ट्रांसपोर्ट उप निरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही तीन साल का मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल डिप्लोमा होना अनिवार्य है। सबसे खास बात यह है कि आवेदनकर्ता के पास वैध हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। बिना इस लाइसेंस के आवेदन मान्य नहीं होगा।

MPPSC Transport SI Recruitment 2025: 35 पद और एक मौका! MPPSC ने शुरू की भर्ती, फॉर्म भरने से पहले जानिए शर्तेंMPPSC Transport SI Recruitment 2025: 35 पद और एक मौका! MPPSC ने शुरू की भर्ती, फॉर्म भरने से पहले जानिए शर्तें

आयु सीमा और आरक्षण के नियम क्या हैं?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।

आवेदन शुल्क और ऑनलाइन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश के निवासी जो SC, ST, OBC या EWS वर्ग से आते हैं उन्हें ₹250 का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी श्रेणियों के लिए यह शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले MPPSC की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर दिए गए ‘Apply’ टैब पर क्लिक करें और फिर ‘Transport SI Apply’ लिंक को चुनें। रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और शुल्क भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया: परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और इंटरव्यू के बाद मिलेगी नौकरी

इस भर्ती प्रक्रिया में चयन तीन चरणों में किया जाएगा – सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और फिर अंतिम चरण में इंटरव्यू होगा। सभी चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम नियुक्ति मिलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें ताकि किसी भी अपडेट से चूक न जाएं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!