31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

मुकेश अंबानी ने Jio 5G को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

Must read

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज का साल का सबसे बड़ा इवेंट 45वीं एजीएम मुंबई में आयोजित हो रही है। रिलायंस के सीएमडी मुकेश अंबानी ने संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया कि रिलायंस जियो (JIO) का 5G वर्जन इस साल दिवाली पर लांच कर दिया जाएगा। हालांकि शुरू में यह सुविधा मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे चुनिंदा शहरों पर रहेगी। JIO 5G के बारे में आकाश आंबानी ने विस्तार से बताया। आकाश के मुताबिक, JIO 700 मेगा हर्ट्ज का इस्तेमाल करेगी। इससे वीडियो प्ले करने का अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा। इस मामले में JIO की सेवाएं अमेरिका और चीन में प्रदान की जा रही सेवाओं के समान हो जाएगी। यहां पढ़िए Reliance Industries AGM 2022 की बड़ी बातें

 

मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में कहा, ‘अगले दो महीनों के भीतर, दिवाली तक, हम दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई महानगरों सहित कई प्रमुख शहरों में Jio 5G लॉन्च करेंगे। इसके बाद, हम महीने दर महीने Jio 5G को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। 18 महीने से भी कम समय में यानी दिसंबर 2023 तक हम अपने देश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में Jio 5G पहुंचा देंगे।

 

 

आकाश अंबानी ने कहा, ‘सही मायनों में 5G ब्रॉडबैंड की गति को कई गुना बढ़ाता है और बफरिंग को काफी कम करता है। हमें अपने देश में कई फिक्स्ड ब्रॉडबैंड नेटवर्क पर भी 1 जीबीपीएस नहीं मिलता है।’

 

 

जियो 5G सेवाएं सभी को, हर जगह और हर चीज को उच्चतम गुणवत्ता और सामर्थ्य के साथ जोड़ेगी। हम चीन और अमेरिका से भी आगे भारत को डेटा संचालित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

जियो 5G के नवीनतम संस्करण को ‘स्टैंडअलोन 5G’ नाम से लांच करेगा। पूरे देश में वास्तविक 5G नेटवर्क बनाने के लिए Jio 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!