मंदसौर।मंदसौर जिले में एक मुस्लिम लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए सनातन धर्म अपना लिया। दोनों की मुलाकात टिकटॉक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई, शादी के लिए दोनों के परिवार तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों घर छोड़कर भाग गए। लड़की ने सनातन धर्म अपना लिया, वो नाजनीन से नैंसी गोस्वामी बन गई। गुना जिले की नाजनीन बानो ने प्यार के खातिर मजहब बदला है। लड़की ने दूसरे धर्म के लड़के से प्यार किया। उसने सनातनी बनकर लड़के से शादी भी कर ली। बता दें, जिले में छह महीने में यह 5वां मामला है, जब किसी मुस्लिम ने सनातन धर्म अपनाया है।
गुना जिले के कुंभराज में रहने वाली नाजनीन बानो पिता मोहम्मद जफर को टिकटॉक पर दीपक पिता विट्ठल गोस्वामी नाम का युवक पसंद आ गया। वह उसे फॉलो करने लगी। इसी एप के जरिए दोनों की बात शुरू हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों छह महीने पहले बिना बताए घर से भाग गए। दोनों शादी कर जिंदगी बिताना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग धर्म के होने से शादी नहीं कर पा रहे थे। कुछ दिन पहले लड़के ने अपने परिवार से संपर्क किया। उसने परिजन से कहा कि नाजनीन सनातन धर्म अपनाना चाहती है। युवक के पिता ने मंदसौर के चेतन्य सिंह राजपूत से संपर्क किया। इसके बाद गुरुवार रात विधि-विधान से गायत्री मंदिर में सनातन धर्म अंगीकार कर नाजनीन, नैंसी गोस्वामी बन गई। दोनों ने सात फेरे लेकर विवाह के गठबंधन में बंध गए। नैंसी 19 साल की है। 9वीं तक पढ़ी है। दीपक की उम्र 22 साल है और वह कॉमर्स में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है।
मंदसौर में ही पिछले छह महीने में पांच लोगों ने सनातन धर्म अपनाया है। 27 मई को पत्रकार शेख जफर कुरैशी घर वापसी कर चेतन्य सिंह राजपूत बने थे। इसके बाद 9 सितंबर को जोधपुर की इकरा सनातन धर्म अपनाकर इशिका बनी थी। 30 सितंबर को निसार मोहम्मद हिंदू धर्म अपनाकर सोनू सिंह बने। अब नाजनीन बानो, नैंसी बन गई है। चेतन्य सिंह, आश्रम से संत युवाचार्य मनमणि महेश जी महाराज और समाजसेवियों की उपस्थिति में नैंसी और दीपक का विवाह गायत्री मंदिर में संपन्न हुआ। संत धर्म परिवर्तन के आयोजन में नैंसी को आशीर्वाद पहुंचे थे। समाजसेवी पंडित रविन्द्र पांडे, पार्षद पति एवं हिंदूवादी नेता विनय दुबला, समाजसेवी सुनील बंजारिया, सनातन क्रांति सेना के सिद्धार्थ नाहर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक महानुभाव शादी में शामिल हुए।
Recent Comments