मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर में की अश्लील हरकतें, महिलाओं ने बनाया विडियो

इंदौर। इंदौर के एक शिव मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने पकड़ा है। बदमाश गर्भगृह में बैठकर अश्लील हरकतें करता था। महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स भी करता था। परेशान महिलाओं ने उसके वीडियो बना लिए। वीडियो के साथ उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद से शिकायत की। पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया है। मामला इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र का है।

 

संयागितागंज थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी महिलाओं ने क्षेत्रीय पार्षद मनीष मामा से इस मामले की शिकायत की। महिलाओं ने बताया कि सलीम नामक बदमाश शिव मंदिर के गर्भगृह में बैठा रहता है। वहां कई बार वह अपने कपड़े उतार लेता है। इसके बाद अश्लील हरकतें करने लगता है। इसके चलते कई महिलाओं ने मंदिर आना ही बंद कर दिया। तब कुछ महिलाओं ने ऐसी हरकतों का वीडियो बना लिया। यह वीडियो महिलाओं ने पार्षद मनीष मामा को सौंपा। मनीष मामा ने महिलाओं के साथ संयोगितागंज पुलिस को शिकायत की।

 

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद बदमाश सलीम को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। उस पर रासुका की कार्रवाई की गई है। सलीम आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर पहले से आपराधिक स दर्ज हैं। पुलिस ने शनिवार देर रात बदमाश को पकड़ लिया। रविवार को स्थानीय रहवासियों को जैसे ही गिरफ्तारी का पता चला वे संयोगितागंज थाने पहुंचे और सलीम पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

मनीष मामा इलाके के पार्षद है। जिनके साथ स्थानीय लोग शनिवार को थाने पहुंचे थे। उन्होंने यहां एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक लाल टीशर्ट में युवक मंदिर के अंदर बैठकर गलत हरकत करते हुए दिख रहा था। इस मामले में टीआई काजी ने आरोपी के जल्द पकड़कर सख्त कारवाई का आश्वासन दिया था।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!