नागपुर जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश,एक सप्ताह के लिए सख्त लॉकडाउन लगाया

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को कड़ी पाबंदियों के साथ एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया और अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार सुबह यहां मुख्य मार्गों पर गये और उन्होंने लॉकडाउन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। यह लॉकडाउन 21 मार्च तक प्रभाव में रहेगा।

जिला प्रशासन के मुताबिक सड़कों पर लोगों को अनावश्यक आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। कुमार ने बताया कि शहर में 99 जांच केंद्र और सीमा पर आठ ऐसे केंद्र हैं। उनके अनुसार इसके अलावा, 99 गश्ती वाहन, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की दो कंपनियां, दंगा नियंत्रण पुलिस की छह प्लाटून और होमगार्ड के 500 जवान लॉकडाउन के उपयुक्त क्रियान्वयन के लिए लगाये गये हैं।

पुलिस के मुताबिक दो पहिया वाहनों पर एक व्यक्ति और चार पहिया वाहनों पर दो व्यक्तियों के जाने की इजाजत होगी, हालांकि अस्पताल या टीकाकरण के वास्ते दो पहिया वाहन पर दो व्यक्ति जा सकते हैं। नागपुर के अभिभावक मंत्री नितिन राउत ने यहां कोविड-19 के बढ़ते मामले के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एक सप्ताह के लिए कड़े लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा की थी। रविवार को जिले में कोविड-19 के 2252 नये मरीज आने के साथ ही इस महामारी के मामले 1,70,502 हो गये। रविवार को 12 मरीजों की मौत भी हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!