Saturday, April 19, 2025

MP में भाजपा के 40 जिला अध्यक्षों के नाम आज होंगे घोषित, पढ़िए पूरी खबर

भोपाल। भाजपा की 35 से 40 जिला अध्यक्षों की सूची मंगलवार को जारी होने की संभावना है। इस संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में दो घंटे तक गहन मंथन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने जिला अध्यक्षों के नामों पर चर्चा की।

सूची को अंतिम रूप देकर स्वीकृति के लिए दिल्ली भेजा गया, जहां इसे मंजूरी मिल गई है। हालांकि, कुछ नामों पर सहमति न बन पाने के कारण सूची सोमवार को जारी नहीं हो सकी।

मंदसौर में बधाई संदेशों की शुरुआत
हालांकि, सूची की घोषणा से पहले ही मंदसौर में पंडित राजेश दीक्षित को जिला अध्यक्ष की बधाई देने वाले फ्लेक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

असहमति के कारण सीमित सूची
करीब 15 जिलों के अध्यक्षों के नामों पर अब भी सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में पहली सूची में केवल 35 से 40 नाम जारी किए जाएंगे। शेष जिलों के नामों पर पुनर्विचार कर बाद में घोषणा होगी। सागर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, रीवा और नरसिंहपुर जैसे प्रमुख जिलों में अभी खींचतान जारी है।

12 जिलों में पुराने अध्यक्षों को मौका
लोकसभा चुनाव से पहले बदले गए 12 जिलों के अध्यक्षों को दोबारा मौका दिए जाने की संभावना है। इनमें छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, मैहर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, हरदा और इंदौर ग्रामीण जैसे जिले शामिल हैं।

सामाजिक और राजनीतिक संतुलन का प्रयास
भाजपा ने संभागवार सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने का प्रयास किया है। एसटी, एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के साथ महिलाओं को भी मौका दिया जाएगा। हालांकि, जहां महिला सांसद या महापौर हैं, वहां पुरुष को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!