الرئيسيةप्रदेशभोपालशिवराज मंत्रिमंडल के नाम तय, 28 मंत्रियों का होगा मंत्रिमंडल

शिवराज मंत्रिमंडल के नाम तय, 28 मंत्रियों का होगा मंत्रिमंडल

भोपाल :- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तैयारियों में जुटें हैं। नए मंत्रिमंडल और मुख्यमंत्री सहित 35 के लगभग मंत्री रहेंगे। युवा सहित पूर्व और वरिष्ठों यानी कि सभी को साधने की कवायद के साथ आगामी उपचुनाव के मद्देनज़र देखतें हुए संगठन और सरकार की लंबी चर्चा के बाद लगभग 35 नाम तय किये गए हैं। जिनमें से लगभग 30 लोगो को शपथ हेतु बुलाया जाएगा।

जिसमें भूपेंद्र सिंह, राजेन्द्र शुक्ला जैसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चहेते अब सरकार की जगह संगठन में काम करेगे। वही विश्वास सारंग, रामपाल सिंह में से किसी एक को ही केबिनेट में जगह मिलेगी। सीधी से चुनाव जीत कर आये शरदेंदु तिवारी भी शिवराज सिंह की पसंद है, लेकिन केदार शुक्ला और कुंवर सिंह टेकाम की वरिष्ठता उनके राह में रोड़ा बन रहीं है। रीवा से गिरीश गौतम को स्थान देकर राजेन्द्र शुक्ल को संगठन में काम दिया जाना लगभग तय हो चुका है।

ओमप्रकाश सखलेचा और चेतन कश्यप में से एक को ही मंत्री पद मिलेगा और इसका निर्णय हाई कमान करेगा। वहीं सीताशरण शर्मा को विश्राम देकर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर भी अन्य वरिष्ठ चेहरे को मौका दिया जा सकता हैं। ज़िसके बाद सूची तैयार कर ली गई हैं, वहीं नामों पर अंतिम मोहर लगना बांकी हैं।

  1. गोपाल भार्गव, 2. जगदीश देवड़ा, 3. राज्यवर्धन सिंह, 4. महेंद्र सिंह सिसोदिया, 5. प्रद्युम्न सिंह तोमर, 6. अरविंद भदौरिया, 7. बृजेन्द्र प्रताप सिंह, 8. उषा ठाकुर, 9. गिरीश गौतम, 10. शरदेंदु तिवारी / केदार शुक्ला, 11. बिसाहुलाल सिंह, 12. ओम सखलेचा / चेतन कश्यप, 13. प्रेमशंकर वर्मा / जालम सिंह पटेल, 14. प्रेम सिंह पटेल, 15. रमेश मेंदोला, 16. रामखेलवन पटेल, 17. यशोधरा राजे सिंधिया, 18. एंदल सिंह कंसाना, 19. हरदीप डंग, 20. इमरती देवी, 21. प्रभुराम चौधरी, 22. हरिशंकर खटीक/ प्रदीप लारिया, 23. अनिल जैन निमाड़ी, 24. मोहन यादव, 25. विश्वास सारंग/ रामपाल सिंह, 26. रणवीर जाटव, 27. दिनेश राय मुनमुन, 28. करण सिंह वर्मा और विधान सभा अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह नागौद, उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया / पंचूलाल प्रजापत का नाम शामिल किया गया हैं।
RELATED ARTICLES

ترك الرد

من فضلك ادخل تعليقك
من فضلك ادخل اسمك هنا

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!