पूर्व सांसद स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर की 20वीं पुण्यतिथि, CM और केंद्रीय मंत्री सहित अन्य नेताओ ने दी पुष्पांजलि

ग्वालियर। पूर्व सांसद एवं महापौर स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर की 20वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करना, कार्यकर्ता का सम्मान करना काका नारायण कृष्ण शेजवलकर को अच्छे से आता था। इसी कारण वह कुशल संगठक एवं सभी के प्रिय थे। स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर महापौर और सांसद रहे। उन्होंने संगठन खड़ा किया और एक पहचान दी। वे कार्यकर्ता के प्रति गंभीर रहे। यही कारण है कि निधन के 20 साल बाद भी वे समाज और संगठन में याद किए जाते हैं।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आदर्श कार्यकर्ता थे। वे छोटे से छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर चलते थे। उनके पदचिन्हों पर चलना हमारा सौभाग्य होगा। वही राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि काका स्वर्गीय शेजवलकर पार्टी के ऐसे कार्यकर्ता थे जो सहज और सरल ही हर जगह मिल जाते थे। हम उन्हें नमन करते हैं। 
पुष्पांजलि सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा, कैबिनेट मंत्री इमरती देवी, भारत सिंह कुशवाह एवं ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!