भाजपा की अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित, MP के सूरज केरो को बनाया गया कोषाध्यक्ष

भोपाल | मध्यप्रदेश बीजेपी अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन मंगलवार कर दिया गया. अध्यक्ष बनने के 5 महीने बाद लाल सिंह आर्य ने टीम घोषित की. जिसमें 22 पदाधिकारियों को शामिल किया है. मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 7 राष्ट्रीय मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय प्रभारी बनाए गए हैं. कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के सूरज केरो को दी गई है|

इसके अलावा दिल्ली के मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश की अनिमा सोनकर को सोशल मीडिया प्रभारी और महाराष्ट्र के डॉ. राहुल चिनुरकर को नीति एवं शोध विभाग का प्रभारी बनाया गया है.आपको बता दें कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने सभी मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति 26 सिंतबर 2020 को की थी. लेकिन अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा 5 महीने बाद हुई है|

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!