G-LDSFEPM48Y

#NaxalAttack :अब तक 22 जवानों के शव बरामद, घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे CRPF के DG कुलदीप सिंह

रायपुर। स्पेशल डीजी नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा ने कहा है कि बीजापुर के तर्रेम में 22 जवानों के शहीद होने की सूचना मिली है, 2 शव जवानों के कल मिले थे और आज 20 शव मिले हैं, आज सुबह से घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है। मारे गए नक्सली के पास से एक इंसास रायफल बरामद की गई है।

इधर राजधानी रायपुर में CRPF के DG कुलदीप सिंह पहुंच गए हैं, वे बालाजी अस्पताल घायल जवान से मिलने पहुंचे हैं। बता दें कि STF की बैकअप टीम मौके पर पहुंची है, मौके से 22 जवानों के शव अबतक मिले हैं, बताया जा रहा है कि तीन ट्रैक्टरों में नक्सलियों के शव और घायलों को ट्रांसपोर्ट किया गया हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!