भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर चाचा और चाची और भाई बहन को चाक़ू से मारा

Author Picture
By Sharma Published On: November 13, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित विंडसर हिल्स हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले स्टेशन मास्टर और उनके पूरे परिवार पर उनके भतीजे व उसके दोस्त ने ही आधी रात को जानलेवा हमला कर दिया। भतीजे और उसके दोस्त ने स्टेशन मास्टर उनकी पत्नी व दोनों बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे यह लोग घायल हो गए। रात को जब यहां ही पुकार मची तो आसपास रहने वाले लोग भी आ गए। चाकू मारने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि स्टेशन मास्टर और उनके स्वजनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चाकू मारने की वजह के पीछे की कहानी जानने के लिए पुलिस अधिकारी दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रहे हैं।

 

नगर पुलिस अधीक्षक यूनिवर्सिटी सर्किल रत्नेश सिंह तोमर ने नईदुनिया को जानकारी देते हुए बताया कि विंडसर हिल्स में रहने वाले राजेंद्र वर्मा स्टेशन मास्टर है। वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथयहां रहते हैं। बीती रात उनका भतीजा सोनू और उसका दोस्त निखिल गुप्ता यहां आए। उनका भतीजा दिल्ली में रहता है। यहां कर उसने बोला कि उसके दोस्त के पिता का निधन हो गया है इसके चलते वह ग्वालियर आया है। रात में वह अपने चाचा के घर ही रुक गया। रात करीबन 1:00 बजे के बाद वह और उसके दोस्त ने चाकू से पहले चाचा पर फिर बीच में आई चाची और इसके बाद बच्चों पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। चारों घायल हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए पडोसी दौड़े। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। आनन फानन में दो थानों का फ़ोर्स यहां पहुंचा। इन्हें अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने आरोपितों पर एफ आई आर दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।