G-LDSFEPM48Y

जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

शहडोल।जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के वरना गांव में जमीनी विवाद में भतीजे ने अपने चाचा पर भरमार बंदूक चला दिया, इसके बाद जब उसकी मौत नहीं हुई तो टांगी से कई बार वार किया। गहरी चोट लगने से चाचा ने दम तोड़ दिया। यह घटना सोमवार की सुबह तकरीबन 10.00 बजे के आसपास की है।

 

पुलिस के अनुसार नत्थू केटव और उसके भतीजे विजय उर्फ भंडारी केवट का घर के पास की जमीन में घर बनाने को लेकर बातचीत हो रही थी, उसी समय बात इतनी बढ़ गई की विवाद होने लगा है। विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजा विजय उर्फ भंडारी ने घर में रखी भरमार बंदूक से हमला कर दिया। इसके बाद टांगी से कई बार वार किया, जिससे चाचा नत्थू केवट की घटना स्थल पर मौत हो गई है। इसके बात जब तक आसपास लागों को समझ आया और बचाने दौड़े तब आरोपित वहां से भाग गया था।

 

 

इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पूर मामले की छानबीन कर रही थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे वरना गांव के रहने वाले नत्थू केवट की हत्या हो गई है। यह भी बताया कि जमीनी बात को लेकर विवाद हुआ था इसके बाद सोमवार की सुबह घर बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था, उसके बाद भतीजे विजय उर्फ भंडारी केवट ने अपने चाचा को भरमार बंदूक से पहले गोली मारकर घायल किया उसके बाद कई बार टांगी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। आरोपित के खिलाफ हत्या अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद आसपास एवं मोहल्ले में दहशत फैल गई और मृतक के स्वजन रोना-धाेना करने लगे। थाना प्रभारी ने बताया की आरोपित की तलाश में अमला लगा है, जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच भी की जा रही कि विवाद के क्या कारण थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!