G-LDSFEPM48Y

भांजे ने अपनी 50 साल की मामी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर। ग्वालियर में एक 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसके ही बेटे के उम्र के भांजे ने रेप कर दिया। महिला उसे बेटे से बढ़कर मानती थी। घटना होली वाले दिन दौरार मोहना की है। घटना के समय महिला की बेटी वहां पहुंच गई, तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया। घटना की शिकायत पीड़िता ने मोहना थाना में की है। पुलिस ने आरोपी भांजे के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। मोहना के दौरार निवासी 50 वर्षीय महिला आदिवासी परिवार से नाता रखती है। उसके दो बच्चे हैं। एक बेटा, जिसकी शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी की शादी की तैयारी चल रही है। होली के दिन शाम 4 बजे बेटी पास ही नदी पर नहाने गई थी। बेटा शिवपुरी के भानगढ़ में बहू लेकर उसके मायके गया था।

महिला घर में अकेली थी, तभी उसकी ननद का लड़का सुनील उर्फ गोली आदिवासी आ गया। उसने महिला के साथ जबरदस्ती की, जब गोलू की मामी ने विरोध किया। आरोपी ने उसका मुंह कपड़े से बंद कर रेप किया। इसी बीच, महिला की बेटी घर पहुंची, तो शोर सुनकर अंदर आई। यहां से गोलू उसे धक्का देकर भाग गया। घटना के बारे में महिला ने बेटी फिर बेटे के ससुराल से लौटकर आने के बाद बताया। आखिर में वह मोहना थाने पहुंची। यहां मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि आरोपी उसका रिश्ते में भांजा लगता है। भांजे की उम्र उसकी उम्र से आधी से भी कम है। हमेशा उसे बेटे के जैसा माना है लेकिन यह कभी नहीं सोचा था कि यही भांजा उसके विश्वास और रिश्तों को हमेशा के लिए शर्मसार कर देगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस को पता लगा है कि आरोपी जड़ी बूटी जंगल से चुन कर लाने के बाद बाजार या वैद्य, हकीम को बेचने का काम करता है। जिस सीजन में जड़ी बूटी नहीं मिलती है वह मजदूरी करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!