WhatsApp हर बार अपने यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता है। इस बार मेटा ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जो उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो नए कॉन्टैक्ट से बातचीत शुरू करने में हिचकिचाते हैं। इस फीचर का नाम है ‘Wave Emoji’। यह एक हिलता हुआ हाथ दिखाने वाला इमोजी है जिसे आप नए कॉन्टैक्ट को ‘Hello’ या ‘Hi’ कहने के लिए भेज सकते हैं।
कैसे काम करता है Wave Emoji
Wave Emoji एक सिंपल लेकिन प्रभावशाली तरीका है बातचीत की शुरुआत का। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ चैट ओपन करते हैं जिससे आपने पहले कभी बातचीत नहीं की है, तो चैट बॉक्स में नीचे की तरफ एक हिलते हुए हाथ का इमोजी दिखाई देगा। इसे टैप करते ही सामने वाले व्यक्ति को एक फ्रेंडली ग्रीटिंग के रूप में यह इमोजी भेजा जाएगा। इससे बातचीत की शुरुआत सहज और अनौपचारिक हो जाती है।
📝 WhatsApp beta for Android 2.25.21.24: what's new?
WhatsApp is rolling out a feature to send a greeting message with a wave emoji, and it's available to some beta testers!
Some users can get this feature by installing certain previous updates.https://t.co/iHhY8RY3mL pic.twitter.com/1JfMtbarD0— WABetaInfo (@WABetaInfo) July 27, 2025
सिर्फ पर्सनल चैट में दिखेगा ये इमोजी
यह फीचर फिलहाल केवल पर्सनल यानी एक-से-एक चैट के लिए उपलब्ध है। यानी ग्रुप चैट में यह इमोजी आपको नहीं दिखाई देगा। मेटा इस फीचर को इस तरह से पेश कर रही है ताकि नए कॉन्टैक्ट्स के साथ कनेक्शन बनाना और भी आसान हो जाए। अभी यह फीचर बीटा वर्जन में है लेकिन जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
‘Wave All’ से ग्रुप वॉइस चैट भी होगी मजेदार
सिर्फ चैटिंग में ही नहीं बल्कि WhatsApp ने वॉइस चैट के लिए भी एक नया ‘Wave All’ फीचर जोड़ा है। इसके ज़रिए आप ग्रुप वॉइस चैट में मौजूद सभी सदस्यों को एक साथ आमंत्रण भेज सकते हैं। जब कोई मेंबर ग्रुप वॉइस चैट ओपन करता है और ‘Wave All’ का इस्तेमाल करता है तो बाकी सभी को नोटिफिकेशन मिलता है कि वे भी जॉइन कर सकते हैं। ये एक स्मार्ट और त्वरित तरीका है मीटिंग या डिस्कशन शुरू करने का।
फिलहाल बीटा यूज़र्स को मिली सुविधा
Wave Emoji फीचर फिलहाल व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.25.21.24 में एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। WABetaInfo द्वारा शेयर की गई जानकारी और स्क्रीनशॉट में इस फीचर को देखा जा सकता है। जैसे ही इसका परीक्षण पूरा होगा, मेटा इसे जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए जारी कर सकती है।


