जमा देने वाली ठंड के साथ नए साल का स्वागत, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी

इंदौर। नए साल पर जमा देने वाली ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, झारखंड, यूपी-बिहार सहित हरियाणा में शीतलहर और कोहरे की दोहरी मार पड़ेगी, जिससे लोगों परेशान होंगे। पंजाब और हिमाचल में बारिश के पड़ने से तापमान में और गिरावट होगी। नए साल में धूप के दर्शन नहीं हो पाएंगे।

बर्फबारी से होगा नए साल का स्वागत
नए साल का स्वागत जमा देने वाली ठंड से होने वाला है। इसका कारण पहाड़ों पर आने वाला पश्चिमी विक्षोम है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट होगी। देश के तीन चौथाई हिस्से में शीत लहर चलना शुरू हो जाएगी, जो लोगों को कंपकंपा देगी।

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी-बिहार और झारखंड में तापमान में तेजी से गिरावट होगी। जम्मू-कश्मीर व कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों में तेज बारिश की संभावनाएं देखी जा रही हैं।

मध्य प्रदेश में चलेगी शीतलहर
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। पिछले दिनों उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हुई थी एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा भी हुई है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है।

अगले तीन दिन में प्रदेश में कई शहर शीतलहर की चपेट में भी आ सकते हैं। वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में कोहरा भी बना रह सकता है। भोपाल संभाग के जिलों में भी हल्का कोहरा रह सकता है। जनवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बनी रह सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!