Saturday, April 19, 2025

अकाउंट से नहीं कटे एक भी रुपये, CM हाउस के पास ATM से निकाले 6.5 लाख

भोपाल : भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित CM हाउस के पास जालसाजों ने एक ATM में सेंधमारी कर दी। आरोपियों ने मशीन में बिना तोड़-फोड़ 6.5 लाख रुपए निकाल लिए। इसका पता शुक्रवार दोपहर मशीन के अकाउंट मिलाने पर चला। उसके बाद बैंक प्रबंधन ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। फुटेज में दो संदिग्ध भी नजर आ रहे हैं।

हिंदी भवन के पास एसबीआई का बैंक ATM है। इसके प्रबंधक राजा सिंधे ने शुक्रवार को श्यामला हिल्स पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया, शुक्रवार को एटीएम के अकाउंट जांचा गया। इसमें करीब साढ़े 6 लाख रुपए कम निकले। जांच के दौरान पता चला कि एटीएम से छेड़छाड़ कर 65 ट्रांजैक्शन के जरिए रुपए निकाले गए हैं।

इसका मतलब यह किसी के खाते से नहीं निकाले गए। रुपए 17 जून से 25 जून के बीच निकले गए हैं। इसके बाद बैंक ने ATM के सीसीटीवी फुटेज देखे। इस दौरान दो युवक बार-बार ATM में आते नजर आए। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने राजा सिंधे की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!