Free Fire India: भारत में करोड़ों यूजर्स के पसंदीदा बैटल रॉयल गेम Free Fire ने एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है। 2022 में सुरक्षा कारणों से भारत सरकार ने इस गेम पर बैन लगा दिया था। हालांकि उस दौरान गेम का Max वर्जन गेमर्स के बीच मौजूद रहा। अब Garena ने इस गेम को नए नाम “Free Fire India” के तहत फिर से लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है।
Free Fire India नाम से होगी लॉन्चिंग
Garena कंपनी ने इस बार गेम को खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए तैयार किया है। यह गेम Free Fire India नाम से Google Play Store पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। जो यूजर्स अभी प्री-रजिस्टर करेंगे, उन्हें डाउनलोड का अलर्ट सबसे पहले मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि गेम को 13 जुलाई से पहले लॉन्च किया जाएगा क्योंकि उसी दिन से Free Fire Max India Cup की शुरुआत हो रही है।

Free Fire E-Sports का फिर से होगा आगाज़
Free Fire की वापसी के साथ ही भारत में इसके ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जाएगा। 3.5 साल बाद भारतीय गेमर्स को एक बार फिर अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन 7 जुलाई से शुरू होंगे और 13 जुलाई तक चलेंगे। खिलाड़ी इन-गेम FFC मोड के ज़रिए अपनी टीम को रजिस्टर कर सकते हैं।
Free Fire MAX India Cup: बड़ा टूर्नामेंट
इस बार का टूर्नामेंट Free Fire MAX India Cup नाम से आयोजित होगा जो 13 जुलाई से 28 सितंबर तक चलेगा। यह टूर्नामेंट चार चरणों में खेला जाएगा—इन-गेम क्वालिफायर्स, ऑनलाइन क्वालिफायर्स, लीग स्टेज और फिर ग्रैंड फिनाले। इससे नए और पुराने गेमर्स दोनों को अपनी काबिलियत दिखाने का शानदार मौका मिलेगा।
गेमर्स के लिए एक नई शुरुआत
Free Fire की वापसी से भारतीय गेमिंग समुदाय में एक नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। लंबे इंतजार के बाद अब गेमर्स को फिर से वही रोमांच मिलेगा जिसे वे पहले मिस कर रहे थे। इस बार सुरक्षा और डाटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने Free Fire India को लॉन्च किया है जिससे गेमिंग अनुभव पहले से ज्यादा बेहतर और सुरक्षित होने वाला है।


